1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजमगढ़ प्रधानी के दावेदार पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

आजमगढ़ प्रधानी के दावेदार पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आजमगढ़ प्रधानी के दावेदार पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे एक बार फिर जनपद तब दहल उठा, जब देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में सरेआम दौड़ाकर एक अधेड़ को गोली मार दी गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दिलीप उर्फ बबलू गिरी की बदमाशों ने गोली मारकर उस समय हत्या कर दी, जब दिलीप उर्फ बबलू गिरी सैलून की दुकान के बाहर खड़ा था।

बताया जा रहा है कि सैलून में एक पूर्व प्रधान बैठे हुए थे। हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सनसनी मच गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शक के आधार पर हत्या करने को लेकर पड़ोसी के घर पर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

 

 

आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक दिलीप उर्फ बबलू गिरी 4 वर्ष पूर्व दिनेश गिरी की हत्या के मामले में नामजद थे। परिजनों का आरोप है कि उसे हत्या का बदला लेने के लिए बगल के घरवालों ने दिलीप उर्फ बबलू गिरी की गोली मारकर हत्या की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...