1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अमेरिका में लिया ‘चमत्कारिक Puppy’ ने जन्म, काम कर रहें सभी अंग, ऐसी हालत में जिंदा रहने वाला दुनिया का पहला जीव

अमेरिका में लिया ‘चमत्कारिक Puppy’ ने जन्म, काम कर रहें सभी अंग, ऐसी हालत में जिंदा रहने वाला दुनिया का पहला जीव

By: Amit ranjan 
Updated:
अमेरिका में लिया ‘चमत्कारिक Puppy’ ने जन्म, काम कर रहें सभी अंग, ऐसी हालत में जिंदा रहने वाला दुनिया का पहला जीव

नई दिल्ली : कहा जाता है कि चमत्कार बार-बार होते है, लेकिन कुछ कम समय के लिए तो कुछ अधिक समय के लिए और किसी चमत्कार का कोई सीमा ही नहीं। एक ऐसा ही चमत्कार हुआ है, अमेरिका के ओक्लाहोमा में। जिसे देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि प्राकृतिक ऐसा भी कोई चमत्कार कर सकता है। क्योंकि इससे पहले ऐसे कई चमत्कार हुए लेकिन वो ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह सकें।

आपको बता दें कि हम यहां बात कर रहे है एक Puppy की, जिसके छह पैर, दो पूंछ, दो पेल्विक रीजन और दो रिप्रोडक्टिव सिस्टम हैं। आमतौर पर ऐसे जीव ज्यादा दिन जी नहीं पाते। लेकिन यहां अनोखी बात ये है कि ये जिंदा है और इसके सारे अंग सही तरीके से काम कर रहे हैं। अमेरिका के डॉक्टर्स इसे चमत्कारिक घटना बता रहे हैं।

बता दें कि इस कुत्ते का नाम स्किपर (Skipper) है। ये बॉर्डर कोली (Border Collie) और ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड (Australian Shepherd) ब्रीड के कुत्तों का क्रॉस है। स्किपर के साथ 8 भाई-बहन और पैदा हुए हैं। ये 16 फरवरी को पैदा हुआ है।

ओक्लाहोमा के नील वेटरिनरी हॉस्पिटल की डॉक्टर टीना नील ने बताया कि जब यह पपी पैदा हुआ तब बर्फ का तूफान आया हुआ था। इस कुत्ते के मालिक इसे लेकर अस्पताल आए। ये जांच कराने कि कहीं बर्फ के तूफान की वजह से किसी कुत्ते को कोई दिक्कत न हो।

डॉ. टीना नील ने बाताया कि यह अब तक जिंदा है। इसके सारे अंग सही से काम कर रहे हैं। इतिहास में ऐसे कुत्ते और भी जन्म ले चुके हैं लेकिन कोई भी चार दिन से ज्यादा जिंदा नहीं रहा। उसके शरीर में दो पेल्विक रीजन हैं। दो रिप्रोडक्टिव सिस्टम है। दो लोअर यूरिनरी ट्रैक्ट्स। दो पूंछ है और छह पैर हैं। ये प्रकृति का अजूबा है।

डॉक्टर ने बताया कि स्किपर (Skipper) मादा है। इसे एक खास तरह की कोजेनाइटल कोज्वाइनिंड डिसॉर्डर है, जिसे मोनोसिफेलस डाइपिगस (Monocephalus Dipygus) और मोनोसिफेलस रैचिपैगस डाइब्रैचियस टेट्रापस (Monocephalus Rachipagus Dibrachius Tetrapus) कहते हैं। इसका मतलब ये होता है कि इसका एक सिर और एक ही चेस्ट कैविटी है। लेकिन 2 पेल्विक रीजन, 2 लोअर यूरिनरी ट्रैक्ट्स, 2 रिप्रोडक्टिव सिस्टम्स, 2 पूंछ और 6 पैर हैं।

डॉ. नील ने बताया कि स्किपर बेहद तंदुरूस्त और मजबूत है। उसकी रीढ़ की हड्डी भी मजबूत है। उसकी ग्रोथ सामान्य कुत्तों की तरह ही हो रही है। इसके सारे पैर काम करते हैं। जब यह बड़ी होगी तो हो सकता है कि इसे चलने-फिरने के लिए मेडिकल असिसटेंस की जरूरत पड़े। लेकिन उससे पहले हम इसपर पूरी निगरानी रखेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...