1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Microsoft Down: माइक्रोसॉफ्ट का ठप सर्वर बढ़ा रहा है लोगों की समस्याएं

Microsoft Down: माइक्रोसॉफ्ट का ठप सर्वर बढ़ा रहा है लोगों की समस्याएं

 माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्‍कत आने से दुनियाभर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट के डाउन सर्वर ने लोगों की समस्याओं को इतना अधिक बढ़ा दिया है कि एयरलाइंस सहित कई उद्योगों का काम लगभग ठप हो गया है और कई तकनीकी सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई खराबी की वजह से कंप्‍यूटर या लैपटॉप की स्‍क्रीन अचानक नीली हो गई है और कंप्यूटर बंद होकर खुद रीस्टार्ट हो रहे हैं।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Microsoft Down: माइक्रोसॉफ्ट का ठप सर्वर बढ़ा रहा है लोगों की समस्याएं

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्‍कत आने से दुनियाभर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट के डाउन सर्वर ने लोगों की समस्याओं को इतना अधिक बढ़ा दिया है कि एयरलाइंस सहित कई उद्योगों का काम लगभग ठप हो गया है और कई तकनीकी सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई खराबी की वजह से कंप्‍यूटर या लैपटॉप की स्‍क्रीन स्क्रीन नीली हो रही है और कंप्यूटर बंद होकर खुद रीस्टार्ट हो रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट की इस गड़बड़ी के चलते दुनियाभर  में पेमेंट गेटवे सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस संदर्भ में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वे जल्द-से-जल्द इस दिक्‍कत  को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट विश्व की एक जानी मानी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जो मुख्यत: संगणक अभियान्त्रिकी के क्षेत्र में काम करती है।इसकी स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल इसकी स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल माइक्रोसॉफ़्ट विश्व की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कम्पनी है।

माइक्रोसॉफ्ट एप्पल,एमेज़न, गूगल, और मेटा के साथ प्रौद्योगिकी के बिग फाइव में से एक माना जाता है । कम्पनी का मुख्यालय अमेरिका में रेडमण्ड, वॉशिंगटन में स्थित है। इसका मुख्य उत्पाद विण्डोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ़्ट विभिन्न प्रकार के सॉफ़्टवेयर भी बनाती है।

देश मे प्रभावित हुई यह सुविधाएं

आपको बता दें कि भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। देशभर की हवाई सेवाएं इससे काफी प्रभावित हुई है,जैसे कि अभी हाल मे मुंबई और गोवा एयरपोर्ट पर सर्वर ठप होने की तस्वीरें सामने आई हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर चेक इन सिस्टम ठप होने के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है।वहीं दूसरी ओर दिल्ली एयरपोर्ट पर माइक्रोसॉफ्ट भारत में भी इसका बड़ा असर देखने को मिला है। मुंबई फ्ट आउटेज का अस्थायी रूप से असर हुआ है।

क्यों हुआ माइक्रोसॉफ्ट खराब

जानकारी के मुताबिक यह दिक्कत हाल ही में हुए  नाम की एंटी-वायरस कंपनी के अपडेट की वजह से हुई है,जिससे सभी देशों की कार्यशैली प्रभावित हो गई है। ये समस्या अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में कई कंपनियों, बैंकों और सरकारी दफ्तरों को भी प्रभावित कर रही है। साथ ही कुछ लोग अपने ठप पड़ गए कंप्यूटर स्क्रीन की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर रहे हैं।

ठप पड़ रहे माइक्रोसॉफ़्ट से क्या-क्या चीजे हो रही है प्रभावित

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट सर्वर आउटेज से बैंक, अस्पताल, एयरपोर्ट, न्यूज चैनल्स, शेयर मार्केट और सुपर मार्केटस सहित लगभग सभी जरूरी सेवाओं पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।

इसका प्रङाव केवल भारत में ही नहीं पड़ रहा बल्कि अन्य देशों की सुविधाएं इससे प्रभावित हुई है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इसे जल्‍द ठीक करने का आश्‍वासन दिया है, लेकिन अभी तक स्थिति में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हुआ है।

विदेशों मे भी सुविधाएं हुई अव्यवस्थित

1.अमेरिका में 200 से ज्यादा हवाई सेवाओं पर रोक लगा दी गई।

2.न्यूज चैनलों जैसे ब्रिटेन में स्काई न्यूज़ चैनल ऑफ़ एयर हो गया है।

3.जर्मनी में बैंकिंग,टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और हवाई सेवाएं हुई प्रभावित।

4.अमेरिका मे आपातकालीन सुविधाएं 911 की सेवाएं ठप हुई।

5.ब्रिटेन में रेलवे की सेवा बंद की गई।

6.दक्षिण अफ्रीका में बैंकिंग सुविधाएं हुई रद्द

माइक्रोसॉफ्ट की खराबी पर बोले अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  माइक्रोसॉफ्ट की सुविधाएं प्रभावित होने पर कहा कि हम “एमईआईटीवाई वैश्विक आउटेज के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट और उसके सहयोगियों के संपर्क में जुड़े हुए है।इस आउटेज का कारण पहचान लिया गया है कि खराबी क्यों और कैसे हुई है। अब समस्या को हल करने के लिए अपडेट जारी किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर सीईआरटी एक तकनीकी सलाह जारी करते हुए कहा है कि –एनआईसी नेटवर्क प्रभावित नहीं हुआ है।

THIS POST IS WRITTEN/PUBLISHED BY PRIYA TOMAR AND EDITED BY ABHINAV TIWARI

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...