1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में पीक ऑवर्स में कुछ स्टेशन पर नहीं मिलेगी मेट्रो की सुविधा, जानें क्या है वजह

नोएडा में पीक ऑवर्स में कुछ स्टेशन पर नहीं मिलेगी मेट्रो की सुविधा, जानें क्या है वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोएडा में पीक ऑवर्स में कुछ स्टेशन पर नहीं मिलेगी मेट्रो की सुविधा, जानें क्या है वजह

रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद

नोएडा:  नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर लोगों को सफर आसान करने के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉपरेशन फॉस्ट ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए प्रशासन ने घोषणा भी कर दी है जिसके लिए यह ट्रेन पीक ऑवर्स यानी जब सबसे ज्यादा यात्री जिस समय में सफर करते हैं उस समय को पीक ऑवर्स कहते हैं। बतादें की उस समय में ऐसे मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नहीं रूकेगी जहां से कम यात्रियों मिलते हैं।

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु माहेश्वरी ने एक बयान जारी कर बताया कि यह इनीशिएटिव फरवरी से शुरू की जाएगी।उन्होंने कहा है की सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच और शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच टर्मिनल स्टेशनों (सेक्टर 51 स्टेशन और डिपो स्टेशन) से चलने वाली ट्रेनें ‘फास्ट ट्रेनें’ होंगी। एक्वा लाइन पर 21 ट्रेनें हैं, जिनमें 10 पर ये फास्ट ट्रेनें पीक ऑवर्स के दौरान नहीं रुकेंगी।

बतादे की नोएडा में मेट्रो रेल प्रशासन लोगों के समय को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है की आने वाले समय में यह सुविधा चालू करके लोगों के समय को बचाया जा सके और बतादें की जिन स्टेशनों पर यह फास्ट ट्रेनें पीक ऑवर में नहीं रुकेंगी उनमें सेक्टर 50, सेक्टर 101, सेक्टर 81, सेक्टर 83, सेक्टर 143, सेक्टर 144, सेक्टर 145, सेक्टर 146, सेक्टर 147 और सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन शामिल है।

नोएडा रेल मेट्रो प्रशासन की पहल पर फास्ट ट्रेनों के चलाए जाने की वजह से इस अवधि के दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों को QR टिकट नहीं बेचे जाएंगे। NMRC का कहना है की औसतन एक्वा लाइन का औसतन रन टाइम, अगर सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक, देखें तो 45 मिनट (एक तरफ से) है. लेकिन फास्ट ट्रेनों के चलने से यह टाइम घटकर 36 मिनट 40 सेकेंड हो जाएगा, जिससे कि एक्वा लाइन यात्रियों के 9 मिनट बचेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...