1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मौसम विभाग: इन इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने के लिए किया अलर्ट

मौसम विभाग: इन इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने के लिए किया अलर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मौसम विभाग: इन इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने के लिए किया अलर्ट

उत्तराखंड समेत पूरा उत्तर भारत ठंड और शीत लहर की चपेट में है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने के कारण राजधानी दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बीते गुरूवार की सुबह तेज बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने भी उत्तर भारत में भारी बारिश होने के लिए अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट ली है। इसी वजह से दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बारिश हुई है और अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में हिमस्‍खलन का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, जम्‍मू-कश्‍मीर में बर्फबारी के बीच हिमस्‍खलन का खतरा भी बना हुआ है। रामबन-बनिहाल के बीच भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद है जिससे सात हजार से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के धौलाधार समेत कुल्‍लू और किन्‍नौर के पहाड़ों समेत ऊंचाई वाले इलाकों में कल बर्फबारी हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने तेज बारिश होने के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि, लोगों को इनदिनों अपने घर से बाहर नहीं निकाला चाहिए।

उत्तराखंड में सात फीट तक बर्फबारी हुई

उत्तराखंड के केदारनाथ में सात फीट से भी ज्यादा मोटी बर्फबारी हुई है जिसके चलते यहां पुनर्निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। बर्फबारी से गढ़वाल मंडल में गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से गंगोत्री तक जबकि यमुनोत्री मार्ग भी फूल चट्टी से हनुमान चट्टी तक आवाजाही बंद कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...