1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. डायरेक्टर मेघना गुलजार का ‘छपाक’ पर रिएक्शन, कहा- दीपिका नंबर्स के पीछे भागती तो…

डायरेक्टर मेघना गुलजार का ‘छपाक’ पर रिएक्शन, कहा- दीपिका नंबर्स के पीछे भागती तो…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डायरेक्टर मेघना गुलजार का ‘छपाक’ पर रिएक्शन, कहा- दीपिका नंबर्स के पीछे भागती तो…

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक इस वक्त परदे पर धमाल मचा रही है, लेकिन फिल्ममेकर को इस फिल्म से कुछ ज्यादा ही उम्मीद थी। हालांकि फिल्म के रिव्यूज अच्छे आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण का कहना हैं कि यह फिल्म पिकू की तरह नंबर कमा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर से है। पर छपाक के पिछले सात दिनों के कलेक्शन को जोड़े तो एक हफ्ते में फिल्म ने 28.38 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं पर अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर ने अब तक 128.97 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

छपाक मूवी पर मेघना गुलजार ने कहा कि फिल्म की वैसी ही कमाई है जैसा हमने सोचा था। इसके आगे मेघना गुलजार ने कहा कि, दीपिका ने 300 करोड़ की कमाई वाली फिल्म कर चुकी हैं, अगर वो फिल्म की स्क्रीप्ट के अलावा नंबर्स के पीछे भागती तो वो इस तरह की फिल्म कभी नहीं करतीं। यही वजह है कि दीपिका की फिल्में परदे पर दर्शकों का मन मोह लेती है।

गौरतलब हो कि, दीपिका की फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म में अभिनेत्री लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं, और वेब सीरिज मिर्जापुर से चर्चा में आए विक्रांत मैसी लक्ष्मी के लाइफ पार्टनर आलोक दीक्षिक का किरदार अदा कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...