जिला मेरठ के कई थानों में महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत बहसूमा थाने मे मिशन शक्ति हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया मेरठ देहात के कई थानों में महिला मिशन शक्ति अभियान महिला स्वावलंबन नारी सम्मान हेल्पडेस्क का उद्घाटन हो गया है।
इस क्रम में आज बहसूमा थाने को भव्य रूप से सजाया गया था।तथा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंशु गोयल ने फीता काटकर महिला हेल्प डेक्स का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करवाने में महिला कांस्टेबल तैनात व स्टाफ के अन्य लोग भी मौजूद रहे । उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार प्रदेश पुलिस मुखिया आईजी जोन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एडीजीपी मेरठ जोन परिक्षेत्र के आदेशों का पालन करते हुए उक्त कार्यक्रम को दिशा दी।
इस मौके पर थाना प्रभारी श्री शिवदत्त सिंह उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार गौतम कांस्टेबल विकास कुमार राशिद खान वह महिला कांस्टेबल शीतल चौधरी रिंकी अनु मलिक माधुरी वह करिश्मा मौजूद रहे।