1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : महिला ने अपनी तीन बेटियों की गर्दन काटी

मेरठ : महिला ने अपनी तीन बेटियों की गर्दन काटी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : महिला ने अपनी तीन बेटियों की गर्दन काटी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है, यहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों की गला रेतकर कैंची से अपनी गर्दन काट डाली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक बच्ची की मौत हो गई।

जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। तो वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उधर, महिला के पति का कहना है कि वह अवसाद में रहती थी, इसलिए उसने ये खौफनाक कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के समर कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार, अतीक लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित एक कारखाने में बुक बाइंडिंग का काम करता है। गुरुवार को अतीक अपने काम पर गया हुआ था। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे क्षेत्रवासियों ने अतीक के घर से चीख-पुकार की आवाज सुनी।

जिसके बाद क्षेत्रवासी दौड़कर मौके पर पहुंचे। अतीक के घर का नजारा देख क्षेत्र के लोगों के होश उड़ गए। घर में अतीक की पत्नी आयशा और उसकी तीनों बेटियां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी तड़प रही थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची गई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो वर्षीय मरियम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आयशा सहित उसकी छह वर्षीय बेटी अनुषा और चार वर्षीय जुनुदिया की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद अस्पताल पहुंचे बदहवास अतीक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी आयशा मानसिक रोगी है। पिछले 10 साल से आयशा का इलाज चल रहा है। देर रात भी आयशा को तीन बार दौरे पड़े थे।

सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय के मुताबिक, प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि अवसाद में आई महिला ने अपनी तीनों बेटियों का गला काटने के बाद कैंची से अपना भी गला काट डाला। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही इस घटना की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...