{ राशिद की रिपोर्ट }
मेरठ में नौचंदी थाना पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है जिसमें मुखबिर की सूचना पर दो शातिर किस्म के लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन दोनों लुटेरों ने 15 मार्च को दुर्गा की पत्नी से लूट की थी और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन दोनों लुटेरों की पिछले काफी समय से तलाश कर रही थी।
दरअसल पूरा मामला कुछ समय पहले गंगा प्लाजा के सामने से दरोगा प्रमोद की पत्नी बेबी स्कूटी पर कहीं जा रही थी।
तभी रास्ते में दो शातिर किस्म के लुटेरे राशिद पुत्र मोहसिन पूर्वा इलाही बख्स थाना ब्रह्मपुरी और राशिद अंसारी पुत्र खालिद ने दरोगा की पत्नी से से तमंचे के बल पर एक मोबाइल सोने की चेन नगर ₹4000 की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।
जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस दोनों शातिर लुटेरों की तलाश में थी।
आज 3 महीने बाद दोनों शातिर लुटेरे नौचंदी ग्राउंड में बैठे हुए थे तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
जिनके पास से एक स्कूटी दो तमंचे और लूटा हुआ माल एक सोने की चेन ₹4000 नगद दो मोबाइल बरामद किए है।