श्री वेंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय गजरौला, मेरठ उत्तरप्रदेश एवं “विम्स”मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में वैश्विक महामारी “कोरोना” से लड़ते हुए लगातार 66वें दिन एक नया इतिहास रच डाला।
जहां आज दुनिया भर के विकसित देश इस महामारी के सामने घुटने टेक चुके हैं, वही दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के गजरौला स्थित “विम्स” मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का अब तक का कोरोना स्वास्थ्य रिकवरी रेट 100% रहा है।
अमरोहा, संभल एवं अन्य जिलों के कोरोना संक्रमित सभी मरीजों की अच्छे उपचार एवं बेहतर खानपान के कारण रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
“विम्स” मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं जिला प्रशासन द्वारा इन सभी “कोरोना विजेताओं” को उपहार देकर एवं इनके ऊपर पुष्प वर्षा कर उनके घरों को रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कोरोना मरीज़ों की शत प्रतिशत स्वास्थ्य रिकवरी होने पर विम्स की जमकर प्रशंसा करते हुए सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
उन्होंने हॉस्पिटल का निरीक्षण कर मरीजो के प्रभावी उपचार एवं अच्छे खानपान के लिए “विम्स प्रबंधन” की पीठ भी थपथपाई।
इतना ही नहीं पीएमओ से भी वेंकटेश्वरा को शाबाशी मिल चुकी है और इतिहास रचते हुए इस टारगेट को अचीव किया है।
वेंकटेश्वरा के चेयर पर्सन ने इसको शानदार उपलब्धि बताते हुए आगे भी इसी प्रकार काम करते रहने का दावा किया है ।