1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : हाथरस कांड के विरोध में प्रसपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर हंगामा

मेरठ : हाथरस कांड के विरोध में प्रसपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर हंगामा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : हाथरस कांड के विरोध में प्रसपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर हंगामा

हाथरस कांड के विरोध में शनिवार को प्रगतिशील समाज पार्टी के दर्जनों महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना देते हुए जमकर हंगामा किया।

इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर खुद के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी और महिला विंग की जिलाध्यक्ष पिंकी सिंह के नेतृत्व में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।

 

इस दौरान प्रसपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। जिसके बाद कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

उन्होंने हाथरस कांड की सीबीआई जांच कराए जाने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में किए जाने की मांग करते हुए आरोपियों को छह महीने के भीतर फांसी पर लटकाए जाने की मांग की।

इसी के साथ पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की।

 

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताते हुए प्रदेश सरकार को भंग कर यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग की।

धरने के दौरान पार्टी की महिला विंग की जिलाध्यक्ष ने सारी हदें पार करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए भी बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...