थाना नौचंदी क्षेत्र के सूरजकुंड पर कल शाम तेज रफ्तार से आ रही पुलिस बज्र वाहन ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया था।
घायल साइकिल सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद परिजनों ने मृतक की लाश सूरजकुंड चौराहे पर रखकर रोड को जाम कर दिया और न्याय की मांग की। जहां लोगों ने आरोप लगाया है कि गाड़ी ड्राइवर नशे में धुत होकर गाड़ी को तेज रफ्तार से भगा रहा था जिस कारण यह हादसा हुआ।
अब सवाल यह उठता है कि जो पुलिस जनता को नशा ना करने के लिए नसीहत देती है। वही पुलिस नशे में धुत होकर सड़क पर गाड़ी ड्राइव करती है और हादसों को दावत देती है।
मृतक के परिजनों ने न्याय की मांग की है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है।