1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ- कृषि कानून का विरोध कर रहे सपाइयों ने पुतला को फूंका

मेरठ- कृषि कानून का विरोध कर रहे सपाइयों ने पुतला को फूंका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ- कृषि कानून का विरोध कर रहे सपाइयों ने पुतला को फूंका

मेरठ- कृषि कानून का विरोध कर रहे सपाइयों ने पुलिस से बचने के लिए गोरिल्ला युद्ध छेड़ दिया है। दरअसल, मंगलवार की सुबह रोज की तरह कमिश्नरी चौराहे पर चहल-पहल थी। इसी दौरान अचानक समाजवादी पार्टी की टोपी लगाए आधा दर्जन युवक हाथों में एक पुतला लेकर चौराहे पर पहुंचे।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतले को फूंक डाला। यह नजारा देख रहे चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

 

प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी उनके पीछे भागे तो प्रदर्शनकारी भीड़ में गुम हो गए। लेकिन इस दौरान पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया।

इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि युवक अपना नाम विनोद जाटव बता रहा है। इसी के साथ खुद को सपा कार्यकर्ता ना बता कर समाजवादी दलित सेना का अध्यक्ष बता रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...