{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }
पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में लगातार कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है जहां आज 60 जांच रिपोर्ट में से 5 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद से ही प्रशासन हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल मेरठ में पहले से ही 20 लोग कोरोनावायरस की चपेट में थे जिनका मेरठ मेडिकल कॉलेज और सुभारती मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
हालांकि इनमें से एक व्यक्ति की कल मृत्यु हो चुकी है और 19 लोग अभी भी उपचाराधीन है ऐसे में आज 60 लोगों की जांच की गई जिनमें से 5 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी की माने तो एक बच्ची उसी परिवार की है जिस परिवार को अमरावती से आए व्यक्ति से कोरोनावायरस लगा जबकि 4 लोग जो धार्मिक काम के लिए मेरठ में आए थे हालांकि अभी कई ऐसे लोग और हैं जिनकी जिला प्रशासन की नजरों में जांच की जानी है।