1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : नोडल अधिकारी ने हर एक मौत से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है

मेरठ : नोडल अधिकारी ने हर एक मौत से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : नोडल अधिकारी ने हर एक मौत से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है

राशिद की रिपोर्ट

जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के केस और कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त पी गुरुप्रसाद को मेरठ जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

सोमवार दोपहर पी गुरुप्रसाद ने कलेक्ट्रेट के बचत भवन में जिले के तीनों मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, डीएम अनिल धींगरा और सीएमओ राजकुमार के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से कोविड महामारी को लेकर जिले में की गई तैयारियों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी जुटाई।

इसी के साथ जिले में लगातार बढ़ रही मृत्यु दर पर चिंता जाहिर करते हुए सभी अधिकारियों से अगले 24 घंटे में जिले में कोरोना से हुई हर एक मौत से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद ने बताया कि जिले में अब तक हुई सभी मौत की समीक्षा करते हुए इनमें स्वास्थ्य विभाग की खामियों को तलाशा जाएगा।

वहीं, जल्द ही इन सभी खामियों को दूर कर कोशिश की जाएगी कि जिले में पूर्व की भांति किसी कारण से कोई अन्य मौत ना हो।

उधर, नोडल अधिकारी द्वारा मौत को लेकर आंख्या मांगे जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...