मेरठ : सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका, कई नेताओं को गिरफ्तार कर किया नजरबंद
मेरठ: किसानों के भारत बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी व अतुल प्रधान को उनके आवास पर ही नज़रबन्द कर दिया हैैं।
जिसके बाद मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई है।
समाजवादी पार्टी के ऊपर प्रदर्शन के दौरान मेरठ के सीओ कोतवाली बाल-बाल बच गए। समाजवादी पार्टी द्वारा सरकार का पुतला फूंका जा रहा था।
जिसकी आग से सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया की वर्दी झुलस गई और आग लगते लगते बच गई। इस दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच खींचतान भी हुई जिसमें सीओ की वर्दी के कई की बैच भी गिर गए।
जिसके बाद पुलिस की एक्शन मोड में आई और हंगामा कर रहे सपा नेता अतुल प्रधान और जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन से ज्यादा सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने सपाइयों की किसान यात्रा पर विराम लगा दिया।सीओ कोतवाली पुलिस बल के साथ विधायक के घर मौजूद हैं, जन्होने साफ कहा कि 8 दिसंबर तक घर में ही रहना था। जिसमे दो पुलिस अधिकारियों को भी घर पर तैनात कर दिया गया है।
गौरतलब है कि किसान आन्दोलन के मद्देनजर शासन ने पुलिस और प्रशासन से सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया है। तथा दोनों ही नेताओं के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है।
वहीं शहर के चप्पे-चप्पे पर और जिले की सीमा में फोर्स तैनात है। अधिकारियों ने फुट मार्च निकाला। इसके अलावा अन्य सपा नेता घर से भूमिगत हो चुके हैं। सपा नेता अतुल प्रधान के घर के बाहर और भीतर भी पुलिस तैनात की गई है।
बता दे कि सपा की किसान यात्रा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।सरकार को घेरने के लिए समाजवादी पार्टी ने किसान आंदोलन को समर्थन दे दिया। जिसके बाद प्रदेश भर में सपा नेताओं की घेराबंदी पुलिस में कर दी है।
सपा कार्यालय पर जिस तरह उप्र की भाजपा सरकार ने पुलिस बल का दुरुपयोग किया है, वो घोर निंदनीय है।
अपने विरोध-प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा करनेवाले सपा के लोकतांत्रिक योद्धाओं की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।#नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/RS21HGcvnt
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 7, 2020
मेरठ में भी सपा नेताओं की घेराबंदी की गई। लेकिन उसी के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान ने उग्र प्रदर्शन किया। जिसमें सरकार का पुतला भी फूंका गया। इसी दौरान पुलिस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।
झड़प के दौरान सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के कंधे पर जलते हुए पुतले का डंडा गिर गया। जिससे उनकी वर्दी झुलस गई और बैच भी सड़क पर गिर गए। जिसके बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।