1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ- एसपी सिटी ने खुद रेड करके लिसाड़ी गेट में किया अवैध कमेलों का खुलासा

मेरठ- एसपी सिटी ने खुद रेड करके लिसाड़ी गेट में किया अवैध कमेलों का खुलासा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ- एसपी सिटी ने खुद रेड करके लिसाड़ी गेट में किया अवैध कमेलों का खुलासा

मेरठ- बृहस्पतिवार को खुद एसपी सिटी ने कई थानों की फोर्स के साथ लिसाड़ी गेट क्षेत्र में छापा मारकर दो मिनी कमेलों का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से कई जिंदा पशु बरामद करते हुए भारी मात्रा में गोश्त भी बरामद किया है।

दरअसल, सुबह को करीब छह बजे एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने कई थानों की फोर्स के साथ लिसाड़ी गेट में चांद का पुल अहमदनगर स्थित हाजी मोबीन और हाजी फिरोज के गोदाम पर छापा मारा।

जहां से पुलिस ने 16 जिंदा भैंस और लगभग 20 कटी हुई भैंसों का गोश्त बरामद किया। यह दोनों आरोपी बुनकर नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सराय बहलीम निवासी भूरा और हाजी नन्हे के गोदाम पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने पांच जिंदा भैंस और 12 कटी हुई भैंस बरामद की।

 

मगर पुलिस के पहुंचने की सूचना शायद लीक हो चुकी थी। जिसके चलते पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी अपने गोदाम पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बरामद हुआ गोश्त गड्ढे में दबवाते हुए भैंसों को कांजी हाउस भेज दिया है।

एसपी सिटी ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। खास बात यह है इस पूरी कार्यवाही के दौरान लिसाड़ी गेट पुलिस मामले की जानकारी तक नहीं दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...