1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : समाज कल्याण के लिए अग्नि के सात धुनि में तपस्या कर रहे साधु ब्रह्मनाथ

मेरठ : समाज कल्याण के लिए अग्नि के सात धुनि में तपस्या कर रहे साधु ब्रह्मनाथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : समाज कल्याण के लिए अग्नि के सात धुनि में तपस्या कर रहे साधु ब्रह्मनाथ

{ राशिद की रिपोर्ट }

किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव के पूर्वी छोर पर स्थित नए मंदिर के प्रांगण में एक साधू समाज कल्याण के लिए इस कड़ी धुप में अग्नि के सातधुनि के बीच लगातार 32दिन से तपस्या कर रहा हैं।

साधु ब्रह्मनाथ के गुरु रामनाथ महाराज लगभग एक महीने पश्चात आज उनको आशीर्वाद देने मंदिर प्रांगण में पधारे।

उन्होंने बताया की उनका शिष्य ब्रह्मनाथ समाज के कल्याण के लिए 8 अप्रैल से इस गर्मी में अपने चारो तरफ अग्नि का धूना लगाकर 41 दिन की कठिन तपस्या कर रहा हैं जिसका आज 32वां दिन हैं और आगामी 17 जून को 41 दिन की तपस्या पूर्ण हो जाएगी।

मंदिर के लिए जमीन दान में देने वाले रगबर त्यागी ने बताया की पूर्वजो द्वारा बताया जाता हैं की फतेहपुर नारायण गांव में सैकड़ो वर्ष (लगभग 160- 170 साल) पहले एक साधू मंगलगिरी ने इसी जगह पर अपनी कुटी बनाकर तपस्या की थी।

प्रभु की इच्छा व ग्रामीणों के सहयोग से यहाँ पर मंदिर बन गया हैं, जिसमे साधु ब्रह्मनाथ तपस्या कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...