1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ पुलिस की हिरासत में अपहरणकर्ता ने गले में लोहे की कील मारकर आत्मदाह करने का किया प्रयास

मेरठ पुलिस की हिरासत में अपहरणकर्ता ने गले में लोहे की कील मारकर आत्मदाह करने का किया प्रयास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ पुलिस की हिरासत में अपहरणकर्ता ने गले में लोहे की कील मारकर आत्मदाह करने का किया प्रयास

मेरठ पुलिस की हिरासत में अपहरणकर्ता ने अपने गले में लोहे की कील मारकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। जैसे ही थाना पुलिस को पता चला तो हवालात का ताला खोल कर घायल को बाहर निकाल निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

वही हवालात के अंदर युवक ने अपने गले मे लोहे की कील से आत्मदाह का प्रयास की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और घायल युवक को निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल मामला मेरठ के थाना कोतवाली का है। जहां हवालात में बंद युवक पर पूर्व में एक युवती के अपहरण का आरोप लगा था। अपहरण हुई युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया था।

 

पुलिस ने अपहरणकर्ता को कल दिन में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद कोतवाली की हवालात में आरोपी युवक ने गले मे लोहे की कील से अपने आपको घायल कर लिया।

फ़िलहाल पुलिस ने आनन-फानन में युवक को हॉस्पिटल में भर्ती करा कर उसका उपचार करा रही है। जिसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

वही एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि युवक पर युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस हिरासत में उसने जान देने की कोशिश की है। वही थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया दिया है। जिसका उपचार किया जा रहा है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...