{ राशिद की रिपोर्ट }
कोरोना से जिले में हुई पहले पुलिसकर्मी की मौत के बाद ‘खाकी’ में दहशत है। पुलिसकर्मियों को इस दहशत से उबारने के लिए एडीजी ने सख्त कदम उठाए हैं।
जिसके बाद अब कंटेनमेंट और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 55 वर्ष से अधिक के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ना लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
एडीजी राजीव सब्बरवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जोन के सभी पुलिस अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।
इसी के साथ पुलिसकर्मियों को फेस मास्क और फेस शिल्ड अनिवार्य रूप से लगाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी पुलिसकर्मी को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर तत्काल अपने आला अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
एडीजी के इस निर्णय के बाद फिलहाल 55 वर्ष से अधिक के पुलिसकर्मियों को राहत मिलती नजर आ रही है।
बताते चलें दरोगा बलवीर सिंह लिसाड़ी गेट थाने की फतेउल्लाहपुर चौकी पर चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात थे। जिनकी मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई थी।