{ राशिद की रिपोर्ट }
वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे जिले के निवासियों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज में आई नई मशीन से अब मात्र एक मिनट में कोरोना की जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी।
मंगलवार को शासन से आए ओएसडी डॉ वेदप्रकाश और डीएम अनिल धींगरा ने कलेक्ट्रेट के बचत भवन में पत्रकार वार्ता की।
ओएसडी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ट्रू नेट मशीन लगाई गई है। जो सिर्फ एक मिनट में कोविड जांच की रिपोर्ट देगी।
जिसका सीधा फायदा कोरोना संक्रमित गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को मिलेगा और उनका उपचार समय से शुरू किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया अगले सप्ताह तक मेडिकल कॉलेज में इस मशीन से जांच शुरू कर दी जाएगी।