मेरठ से शनिवार रात पकड़े गए खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह के पिता अब मीडिया के सामने आ गए हैं।
तीरथ सिंह के पिता अजीत सिंह ने मीडिया से कहा कि मेरा बेटा आतंकी नही है उसे फंसाया जा रहा है।
उन्होंने तीरथ के पाकिस्तान जाने की बात को भी सिरे से इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस में उनका घर भी खंगाला लेकिन उन्हें कोई भी ऐसा कागजात नहीं मिला जो तीरथ सिंह को आतंकी साबित कर सकें.
आतंकी तीरथ सिंह के पिता अजीत सिंह एक स्कूल में चौकीदार हैं और स्कूल के बच्चों का रिक्शा चलाते हैं।
जैसे ही स्कूल प्रबंधक को तीरथ सिंह के आतंकी होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत अजीत सिंह और उनके परिवार से अपना घर खाली करा लिया।
बताया जा रहा है कि तीरथ सिंह यहीं सोतीगंज में एक दुकान पर मोटर मैकेनिक का काम करता था।
जब पंजाब पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम ने तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया तो उसके कब्जे से कई प्रतिबंधित सामान बरामद हुए हैं।
फ़िलहाल यूपी एटीएस, पंजाब पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस अभी तीरथ सिंह के कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी तीरथ सिंह कई बड़े खुलासे कर सकता है।