1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक खान मढि़याही नहीं रहे

मेरठ : कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक खान मढि़याही नहीं रहे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक खान मढि़याही नहीं रहे

आफाक खां मढियाई की दो दिन पूर्व तबियत खराब हुई थी जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें आनंद अस्पताल और बाद में सुभारती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। मंगलवार देर रात उन्होंने सुभारती मेडिकल कालेज में अंतिम सांस ली।

आफाक खान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के करीबी और जिले के दिग्गज कांग्रेसियों में गिने जाते थे। उनके बेटे शबीह खान इस समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्टेट कोआर्डिनेटर हैं। शबीह खान मेरठ के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

अपने नेता के निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने इसके पार्टी की अपूर्णनीय क्षति बताते हुए कहा कि पार्टी ने एक मार्गदर्शक और नेता को खो दिया है।

उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वसी अहमद रिजवी, डा. ओपी शर्मा डा. प्रदीप आरेाडा, गौरव भाटी, युगांश राणा डॉ एमएन खान आदि ने शोक जताया है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...