1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : कोरोना पुलिस चौकी तक पहुंचा, मरीजों की संख्या 950 पार

मेरठ : कोरोना पुलिस चौकी तक पहुंचा, मरीजों की संख्या 950 पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : कोरोना पुलिस चौकी तक पहुंचा, मरीजों की संख्या 950 पार

जनपद मेरठ में कोरोना के आकंड़े लगातार बढ़ते जा रहे है। जानी थाने के एक इंस्पेक्टर को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कल एक ही दिन में 20 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

अब जनपद मेरठ में कुल मरीजों की संख्या 950 को पार कर गयी है। इंस्पेक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद थाने को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इसका अलावा यहां तैनात पुलिसकर्मियों के सैम्पल जांच के लिए भेजे जाएंगे और साथ ही पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

ज्ञात हो , जनपद मेरठ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 67 हो गयी है। इसके अलावा रविवार को 18 लोग डिस्चार्ज किए गए।

इस प्रकार से कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 619 हो गई है वही जनपद मेरठ में अब कुल एक्टिव केस 269 हैं जिनका अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...