1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : सीओ अरविंद चौरसिया ने बिना माक्स वालो के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी

मेरठ : सीओ अरविंद चौरसिया ने बिना माक्स वालो के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : सीओ अरविंद चौरसिया ने बिना माक्स वालो के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी

उत्तरप्रदेश के जनपद मेरठ में पुलिस बिना माक्स वालों के खिलाफ लगातर कोर्ट के आदेशों का पालन करा रही है। हर चौराहों पर पुलिस अब बिना माक्स लगाने वालों के आगे यमराज बनकर खड़ी है। वही आज मुख्य चौराहे हापुड़ अड्डे पर सीओ अरविंद चौरसिया ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है।

सीओ अरविंद चौरसिया ने बिना माक्स के घूम रहे गरीब व्यक्तियों को अपने से माक्स खरीदकर लगवाए जा रहे है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने ‘हंडेट परशेन्ट’ अभियान चला कर माक्स लगवाने की अपील की है। साथ पुलिस लगातार अभियान चला कर लोगो को जागरूक करती रहेगी।

मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र के हापुड़ अड्डे चौराहे पर सीओ अरविंद चौरसिया ने बिना माक्स वालो के खिलाफ एक मुहिम छेड़ दी है। अभियान चला कर पुलिस बिना माक्स वालो के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

 

वही सीओ अरविंद चौरसिया ने अनोखी पहल करते हुए बिना माक्स वाले गरीब लोगों को एक मौका दिया और उन्हें पुलिस ने अपने पास से 2 दर्जन लोगों को माक्स ख़रीदवाए। वही सीओ ने बताया कोर्ट के आदेशों का पालन कराते हुए बिना माक्स वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दर्जनों चालान काटे गए है। ये अभियान जारी रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...