1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : एसीएम ने मारा सदर जौली स्टोर पर छापा

मेरठ : एसीएम ने मारा सदर जौली स्टोर पर छापा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : एसीएम ने मारा सदर जौली स्टोर पर छापा

{ राशिद की रिपोर्ट }

सदर थाना क्षेत्र के प्रमुख डिपार्टमेंटल स्टोर जौली शाॅपिंग सेंटर के लाॅकडाउन में भी लगातार खोले जाने की शिकायतों के चलते एसीएम सदर सुनीता सिंह मंगलवार अचानक जौली स्टोर पहुंच गई.

वहां पहुंचकर उन्होने दुकान पर जांच की कि कोई ग्राहक तो दुकान के भीतर नही है। इसके बाद उन्होने थाना पुलिस को मौके पर बुलाया।

एसीएम ने बताया की दुकान को होम डिलीवरी की अनुमति है जिसके चलते ही उसके द्वारा सामान होम डिलीवरी किये जाने के लिये दुकान को खोला हुआ है। इसके बाद एसीएम सीधे दुबई स्टोर पर पहुंची।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...