1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती ने किया सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत : पढ़े मामला

मायावती ने किया सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत : पढ़े मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मायावती ने किया सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत : पढ़े मामला

बसपा प्रमुख मायावती ने आज सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय का स्वागत किया है जिसमें कोर्ट ने प्रवासी मजदूरों पर दायर मुकदमे वापिस लेने की मांग की है।

कोर्ट ने माना है कि लॉकडाउन के कारण हज़ारों किलोमीटर अपने घर जाने की ज़द्दोजहत में ये गलती किसी से हो सकती है।

आज इसी मामले में पूर्व सीएम रह चुकी बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना महामारी व लाॅकडाउन के कारण बेरोजगार व बेसहारा होकर जैसे-तैसे हजारों किलोमीटर दूर घर वापसी करते समय

नियमों का अक्षरशः पालन नहीं कर पाने वाले मजलूम प्रवासी श्रमिकों के विरूद्ध जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें वापस लेने का मा. सुप्रीम कोर्ट का आदेश सही, सामयिक व सराहनीय है।

आगे अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि घर वापस लौटेे प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य में उनकी योग्यता का आकलन करके रोजगार की व्यवस्था करने सम्बंधी मा. कोर्ट के निर्देश का भी भरपूर स्वागत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...