देश में वर्तमान में रोज़ औसतन 7 से 8 हज़ार मरीज मिल रहे है और सरकार ने आज सिर्फ रेड जोन को छोड़कर सभी जगह काफी छूट के साथ लॉकडाउन खोल दिया है।
इसी को लेकर बसपा सुप्रीमों मायावती ने सरकार को आगाह किया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से ट्वीट करते हुए लिखा, महामारी से पीडि़तों व उससे बढ़ती मौत की चिंताओं के बीच आज 69वें दिन लॉकडाउन-5 काफी छूट के साथ प्रारम्भ हो गया है।
लॉकडाउन-5 30 जून तक चलेगा जबकि अभी भी पूरा देश कोरोना की मार से त्रस्त है तो ऐसे में केंद्र के साथ ही राज्य सरकारों को और भी ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है।
इसके अलावा बसपा सुप्रीमों ने नेपाल के साथ बढ़ रही तल्खी पर भी चिंता जताई है। उन्होंने लिखा, कालापानी सहित भारत के 370 किलोमीटर क्षेत्र पर अपना दावा ठोककर भारत को निश्चित ही नई परेशानी में डाल दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की सरकार को सोच समझकर कदम उठाने की सलाह दी है।