1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती ने बाबा साहब को लेकर कही ये बात, पढ़े

मायावती ने बाबा साहब को लेकर कही ये बात, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मायावती ने बाबा साहब को लेकर कही ये बात, पढ़े

मायावती ने बाबा साहब को लेकर कही ये बात, पढ़े

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सत्ता की मास्टर चाबी के जरिये उनकी पार्टी दलित,पिछड़ों के उत्थान के भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर के मिशन को जारी रखेगी।

डा.अम्बेडकर की पुण्यतिथि की मौके पर मायावती ने कहा बाबा साहेब के सपनों का मानवतावादी भारत बनाने के सपना को साकार करने वाले लोग ही इस देश के शासक वर्ग बनेंगें।

नई दिल्ली में अपने निवास पर बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर बसपा प्रमुख ने दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के कारवां को कभी न रूकने देने का संकल्प को दोहराया और कहा कि इसके लिए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा,चाहे इसके लिये कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।

उन्होंने कहा कि देश में समतामूलक शासन व सामाजिक व्यवस्था स्थापित करके सही लोकतंत्र यहां स्थापित करने के महान उद्देश्य को लेकर बाबा साहेब जीवन भर कड़ा परिश्रम व हर प्रकार का संघर्ष करते रहे और इस दौरान उन्हें जो अनेकों उतार-चढ़ाव, दु:ख-तकलीफ व उपेक्षा-तिरस्कार आदि झेलनी पड़ी वह किसी से भी छिपा हुआ नहीं है, और अन्ततरू वे देश को एक अनुपम व अति-मानवतावादी संविधान देकर अमर हो गए।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में भी हर कठिन समय में हर फोरम पर बाबा साहेब के संविधान की ही दुहाई दी जाती है। ऐसा महान सम्मान व स्वीकृति केवल बाबा साहेब को प्राप्त है, ऐसा कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश में चार बार बनी बसपा सरकार में डा अम्बेडकर की स्मृति को चिर परिचित व चिरस्थायी बनाने के लिए तथा उनके आदर-सम्मान में ऐतिहासिक काम व जनहित व जनकल्याण की अनेकों महत्वपूर्ण योजनायें और कार्यक्रम भी संचालित किये गये, जिसका आज पूरा उत्तर प्रदेश गवाह है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...