1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दलित उत्पीड़न पर सरकार की कार्यवाही पर मायावती ने सीएम की तारीफ़ की

दलित उत्पीड़न पर सरकार की कार्यवाही पर मायावती ने सीएम की तारीफ़ की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दलित उत्पीड़न पर सरकार की कार्यवाही पर मायावती ने सीएम की तारीफ़ की

आजमगढ़ में दलित बेटी के साथ हुये उत्पीड़न के मामले में जिस तरह सीएम योगी ने एक्शन लिया और आरोपियों पर सीधे रासुका लगा दिया उससे बसपा सुप्रीमों और पूर्व सीएम मायावती गदगद हो उठी है।

आपको बता दे कि मामला संज्ञान में आते ही सीएम योगी ने कठोर कार्यवाही की और साफ़ निर्देश दिए की आगे अगर ऐसा होता है तो सम्बंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कारवाई की जायेगी।

आज मायावती ने सरकार की इस कार्रवाई को अच्छा कदम बताया और लिखा की देर से सही लेकिन सीएम योगी ने अच्छा काम किया है।

ज्ञात हो, आजमगढ़ में में दलित किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी परवेज, फैजान, नूरआलम, सदरे आलम समेत 12 गिरफ्तार और 7 फरार आरोपियों पर तत्काल एनएसए (NSA) लगाने का आदेश दिए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...