1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती ने लोगों से की नियम का पालन करने की अपील, पढ़े

मायावती ने लोगों से की नियम का पालन करने की अपील, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मायावती ने लोगों से की नियम का पालन करने की अपील, पढ़े

जैसा की सर्वविदित है, देश में आज से धर्म स्थल और बड़े बाज़ारों को खोलने की अनुमति मिली है। हालांकि जो इलाके रेड जोन में है वहां ये नियम लागू नहीं होंगे।

प्रदेश में भी कई ऐसे जनपद है जहां आज से मंदिरम मस्जिद और बाज़ार खुल रहे है और ऐसे में ज़रा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

भीड़ में जाने पर संक्रमण का खतरा है ये किसी से छिपा नहीं है और आज इसी को लेकर बसपा सुप्रीमों मायावती ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से एक ट्वीट करते हुए लिखा कि आजसे जो भी स्थल व बाजार आदि खोले जा रहे हैं वहाँ जाने के लिए लोगों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिये।

आगे उन्होंने लिखा, यदि बहुत जरूरी है तब ही वहाँ जाना चाहिये, वरना जाने से बचना चाहिये। बी.एस.पी की उनके हित में यही सलाह है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...