जैसी की आशंका लगायी जा रही थी कि 28 लाख से भी अधिक प्रवासियों के लौटने के बाद यूपी में एक समय तक केस बढ़ते जायेगे वैसे ही होता दिखाई दे रहा है।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 502 मरीज मिले है। यह एक दिन में मिली अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
आपको बता दे कि इन 502 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 9733 हो गयी है जिसमें से 5648 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं जिसके हिसाब से कुल 3828 सक्रिय मामले हैं।
प्रदेश में अभी तक 257 लोगों की मौत हुई है और जांच क्षमता भी अब रोज़ 10 से 12 हज़ार हो गयी है जिसे 20 जून के बाद 20 हज़ार करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने 12,80, 833 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों का सर्वेक्षण किया। इनमें से 1,163 में कोरोना वायरस संक्रमण के कोई ना कोई लक्षण पाए गए।