1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा: तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या 28 हुई

मथुरा: तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या 28 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा: तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या 28 हुई

मथुरा: जनपद में कोरोना वायरस का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शुक्रवार की देर रात दो बहनों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इस तरह अब तक जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 हो गई है। चार मरीज विभिन्न स्तर पर उपचार के बाद ठीक होकर घर भी वापस हो गए, जबकि एक की मौत हो चुकी है।

शनिवार की शाम आई रिपोर्ट में शहर के बीच कच्ची सड़क और लाल दरवाजा क्षेत्र में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 58 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष और 32 वर्षीय युवक शामिल हैं। इनमें महिला के पति पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। सील इलाके में होने के कारण सर्वे के दौरान चिकित्सकीय टीम ने इन तीनों के सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...