मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में आए दिन चोरी बढ़ती घटना से ग्रामीण लोगों बहेद परेशान है। इसी बात के कारण लोग पुलिस से काफी नाराज है। गांव में एक ही दिन में चोरों ने चार घरों को अपना शिकार बनाया है। चोर देर रात बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित परिवार ने इस मामले में बताया कि, चोरों ने सात लाख की नगदी और 20 लाख के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि, गांव में आए दिन चोरी होती रहती है। लेकिन यहां की पुलिस कुछ भी कार्रवाई नहीं करती है।
वहीं पुलिस ने इस मामले में कहा कि, गांव के लोगों द्वारा उन्हें चोरी होने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि, पुलिस अपनी तरफ से ठोस कार्रवाई कर रही है, और चोरों की तालाश में जुट गई है।