यूपी के जिले मथुरा में सात और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनकी जांच रिपोर्ट मंगलवार देर को मिली। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 71 हो गई है। नए संक्रमित मरीज मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
बतादें कि, नौहझील के गांव मिठौली में मिले कोरोना पॉजिटिव केस के संपर्क में आए पांच लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। लगातार इनकी संख्या बढ़ती जा रही हैं।
इसमें पांच महीने का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा नौहझील में मुंबई से लौटकर आए युवक की भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।