1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mathura: 11 वर्ष के बालक सहित मिले चार संक्रमित, 36 हुई संख्या

Mathura: 11 वर्ष के बालक सहित मिले चार संक्रमित, 36 हुई संख्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Mathura: 11 वर्ष के बालक सहित मिले चार संक्रमित, 36 हुई संख्या

मथुरा में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां कोरोना वायरस के संक्रमण में शिकार हुए चार मरीजों के साथ अब आंकड़ा तीन दर्जन हो गया है। यह चारों पॉजिटिव मरीज शहर के हॉटस्पॉट एरिया में ही मिले हैं। इससे शहर के लोगों में कोरोना को लेकर दहशत बैठती जा रही है।

आपको बतादें कि, बुधवार सुबह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सीएमओ कार्यालय को मिली नौ लोगों की रिपोर्ट में चार पॉजिटिव केस थे। दरअसल, यह चारों कोरोना पॉजिटिव मरीज शहर के हॉटस्पॉट एरिया मनोहरपुरा से हैं। सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि चार पॉजिटिव मरीजों में एक 11 वर्ष का बालक है, जबकि एक 56 वर्ष का व्यक्ति है। वहीं दो युवक 27 और 35 वर्ष के है। यह चारों पूर्व में पॉजिटिव पाए गए एक आढ़ती और वार्डबॉय के संपर्क में आए थे। इन चारों को पूर्व में ही क्वारंटाइन किया जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...