नई दिल्ली : गुजरात के वलसाड जिले में देर रात एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। जिससे चारों तरफ अफऱा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन 6 घंटों बाद भी इसपर काबू नहीं पाया जा सका है।
इस आग में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल दमकल की 20 गाड़ियां (Fire tenders) मौके पर आग को बुझाने का काम कर रही हैं। खबरों की मानें तो इस हादसे में किसी के किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है। आपको बता दें कि यह हादसा गुजरात के वलसाड जिले के वापी में हुआ है।
आग अभी भी काबू में नहीं है
वापी में दमकल के अधिकारी अंकित लुठे ने बताया कि, ‘’आग अभी भी काबू में नहीं है। कितना समय लगेगा, यह कहा नहीं जा सकता। पेपर मिल लगभग 4.5 घंटे से जल रही है और पूरी तरह से बुझने से पहले सुबह तक आग जलती रहने की उम्मीद है। दमकल की लगभग 20 गाड़ियां यहां मौजूद हैं।’’
#UPDATE | Fire is still not under control, can’t say how long it will take. (Shah) paper mill has been burning for about 4.5 hours & fire is expected to continue burning till 6:30-7 am before it’s completely doused.About 20 fire tenders are here: Ankit Lauthe, Fire Officer, Vapi pic.twitter.com/SwYCd3Ecqf
— ANI (@ANI) November 5, 2021
आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं
बता दें कि पेपर मिल में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ये आग शॉर्ट सर्क्रिट की वजह से लगी हो सकती है। फिलहाल आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश हो रही है।