1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

Massive fire breaks out at Ahmednagar district hospital in Maharashtra, 10 dead, 6 injured; महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दर्दनाक हादसा। जिले के एक सिविल अस्पतला में लगी आग। हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत।

By: Amit ranjan 
Updated:
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक सिविल अस्पतला में आग लगने से 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 6 मरीज आग में बुरी तरह झुलस गए। घायल मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

अहमदनगर के जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ये आग सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी। इस हादसे में 10 कोरोना मरीजों की दुखद मौत हो गई है। जबकि 6 मरीज झुलस गए हैं। घायल मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

 

आग की तस्वीरें बेहद भयानक है। अस्पताल से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके सामने एक व्यक्ति भाग रहा है। आग लगते ही अस्पताल में चीख पुकार मच गई। मरीज असहाय चिल्लाते रहे। जब कोरोना वार्ड में आग पहुंची तो वहां डरावना दृश्य था। कई मरीज बेबस थे और भाग नहीं पा रहे थे। इस आपा धापी में 10 मरीजों की मौत हो गई और 6 मरीज झुलस गए हैं।

आग बुझने के बाद कोरोना वार्ड की तस्वीरें देखकर ही पता चलता है कि आग कितनी भयावह थी। आग की वजह से कोरोना वार्ड के बेड, दवाएं, मेडिकल साजो सामान तक चल गए हैं। वार्ड में टूट फूट जैसी स्थिति है. सारी दीवारें काली पड़ गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...