1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में बड़े पैमाने पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, गोरखुपर, बलिया के साथ अन्य जिलों के 14 IPS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़े पैमाने पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, गोरखुपर, बलिया के साथ अन्य जिलों के 14 IPS अफसरों का तबादला

यूपी में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पिछले महिने में दो बार प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया था।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में बड़े पैमाने पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, गोरखुपर, बलिया के साथ अन्य जिलों के 14 IPS अफसरों का तबादला

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पिछले महिने में दो बार प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया था। एक बार IAS अधिकारियों के तबादले किये गये, वहीं दूसरी बार IPS अफसरों के तबादले हुए थे। योगी सरकार ने एक बार फिर 14 IPS अफसरों का तबादला किया है। इसमें 9 जिलों के पुलिस कप्तान का तबादला हुआ है। इससे पहले पांच अगस्त को सूबे में 14 नए IPS अफसरों की तैनाती की गई थी।

जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें SSP गोरखपुर, दिनेश कुमार पी को SP पीलीभीत बनाया गया है। SP बलिया विपिन टाडा को SSP गोरखपुर के तौर पर भेजा गया है। राजकरन नैय्यर को समबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक पद से हटाकर बलिया का SP बनाया गया है। SP चित्रकूट अंकित मित्तल को SP रामपुर बनाया गया है।

इसके अलावा चतुर्थ वाहिनी PAC, प्रयागराज में तैनात अविनाश पांडे को उन्नाव का SP बनाया गया है। SP हापुड़ नीरज कुमार जादौन को SP बागपत बनाया गया है। अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट निखिल पाठक कानपुर नगर को SP ललितपुर के पद पर भेजा गया है। वहीं,  दीपक भूकर, अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट, कानपुर नगर को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार, प्रयागराज धवल जायसवाल को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक सुरेश राव ए कुलकर्णी को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय, अभिसूचना, लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

रामपुर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा राठौर किरीट के हरिभाई वर्तमान में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय, अभिसूचना, आगरा पद पर तैनात किया गया है। बागपत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को पुलिस अधीक्षक, एटीएस लखनऊ बनाया गया है। ललितपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी, लखनऊ के पद पर भेजा गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...