1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गुड़ व्यापारी के साथ लूट में असफल होने पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशो ने गोली मारी

गुड़ व्यापारी के साथ लूट में असफल होने पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशो ने गोली मारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गुड़ व्यापारी के साथ लूट में असफल होने पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशो ने गोली मारी

मेरठ शहर और कस्‍बों में बदमाशों बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन अपराधियों में पुलिस का जरा भी भय नहीं रहा है। जिले के परीक्षितगढ़ में आज शुक्रवार को दिन निकलते ही गुड़ व्यापारी के साथ लूट में असफल होने पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी घायल व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा।

उधर, गोली की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों से घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। स्वजन व व्यापारियों ने उसे गंभीर अवस्था में मेरठ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस के आलाधिकारी भी घायल व्यापारी को अस्पताल में देखने पहुंचे।

दरअसल परीक्षितगढ़ कस्बे के गुडमंडी निवासी 50 वर्षीय सुनील गुप्ता गुड व्यापारी हैं। घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर दुकान है। सुनील गुप्ता रोज की तरह आज सुबह करीब 7:00 बजे पैदल ही दुकान जा रहे थे।

जैसे ही कुछ दूरी पर चले बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर हाथ में लिया। करीब साढ़े चार लाख से भरा बैग लूटने का प्रयास किया।

जब व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने गोली मार दी जो व्यापारी की पीठ में लगी। उधर, गोली की आवाज से घरों से निकले लोगों से घिरता देख कर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। लोगों ने उसे मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती करा।

सीओ सदर देहात बृजेश कुमार व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है। आला अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...