1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मनोज वाजपेयी की मोस्ट अवेटिड सीरीज The Family Man 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखेगा जबरदस्त एक्शन, यहां देखिए वीडियो

मनोज वाजपेयी की मोस्ट अवेटिड सीरीज The Family Man 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखेगा जबरदस्त एक्शन, यहां देखिए वीडियो

By: Amit ranjan 
Updated:
मनोज वाजपेयी की मोस्ट अवेटिड सीरीज The Family Man 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखेगा जबरदस्त एक्शन, यहां देखिए वीडियो

मुंबई : मनोज वाजपेयी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसका फैंस को काफी समय से इंतजार थे। रिलीज होने के बाद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेलर की बात करें तो इसमें एक बार फिर से मनोज वाजपेयी की एक्टिंग बहुत जबरदस्त है, जिससे आपकी नजरे नहीं हटने वाली हैं।

आपको बता दें कि ‘द फैमिली मैन 2’ की स्ट्रीमिंग अब बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर होने वाली है। सीरीज के पहले सीजन की रिलीज के बाद से ही सभी को इसके दूसरे सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार था। ट्रेलर में देखने के बाद साफ है कि इस सीजन में मनोज वाजपेयी परिवार, दफ्तर और देश हर जिम्मेदारी को निभाते दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि यह सीरीज 2 जून को रिलीज होने वाला है।

बता दें कि मेकर्स ने फरवरी में वेब सीरीज के स्ट्रीमिंग नहीं करने पर दुख जताया था और इस साल की गर्मियों में रिलीज  करने का ऐलान किया था। उस वक्त डायरेक्टर्स का कहना था कि ‘द फैमिली मैन 2’ भी पहले सीजन की तरह ही ब्लॉकबस्टर होगी। उन्होंने सीरीज के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया था।

आपको बता दें कि ‘द फैमिली मैन 2’ में मनोज बाजपेयी और प्रियामणि के अलावा इसमें समांथा अक्किनेनी भी दिखाई देंगी। जो रज्जी नाम का किरदार निभा रही है। बता दें कि इस सीरीज के जरिए समाथा अक्किनेनी ने डिजिटल डेब्यू किया है। इनके अलावा, सीमा बिस्वास, सनी हिंदुजा, दर्शन कुमार, श्रेया धन्वंतरी, मिमे गुप्ता, और एन अलगमपेरुमल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...