1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मनचले ने लेडी पुलिस से ये कहा, फिर आगे क्या हुआ जानिये

मनचले ने लेडी पुलिस से ये कहा, फिर आगे क्या हुआ जानिये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मनचले ने लेडी पुलिस से ये कहा, फिर आगे क्या हुआ जानिये

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
बरेली: उत्तरप्रदेश में छेड़छानी के मामले लगतार बढ़ते जा रहे हैं।जिसके तहत यूपी में मिशन शक्ति चलाया गया था। ऐसा ही एक वारदात की पुष्टि हुई है लेकिन इस बार ये वारदात थोड़ा अलग रहा।

दरअसल, बुधवार को बरेली के फरीदपुर में एक मनचले ने वर्दी पहनी महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। मनचले ने महिला सिपाही को कहा, ‘तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो’ . इस टिप्पणी के बाद महिला सिपाही ने मनचले को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी।

मनचले की इस हरकत के बाद महिला सिपाही ने उसे धार लिया और उसकी काफी धुनाई की है। जिसके बाद महिला पुलिस ने फ़ौरन पुलिस फाॅर्स बुलाया। हालाँकि पुलिस फाॅर्स को देकते ही मनचला भाग गया और धक्का मुक्की में उस मंचले का फ़ोन वही गिर गया।

महिला सिपाही का कहना है कि ये अक्सर आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी कर, उन पर कमेंट करता है। आज मेरे हत्थे चढ़ा तो इसकी ठुकाई कर दी।

आपको बता दें, फरीदपुर में बढ़ते छेड़छानी के मामले को देख कर ही मिशन शक्ति शुरू किया गया था। मनचलों में तो अब वर्दी का भी खौफ नहीं रहा। अपनी हाडे पार ही देते है।

आपको बता दें, महिला सिपाही ने मिशन शक्ति के तहत ही मनचलों को धरा। गौरतलब है कि महिला एक छेडख़ानी की खबर के लिए घर से बाहर निकली थी, और खुद ही इसका शिकार हो गई।

पुलिस ने बताया कि ऐसे मनचलों की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाला युवक जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...