रिपोर्ट: सत्यम दुबे
बदायूं: गुजरात के साबरमती नदी नें कूदकर जान देने वाली आयशा की खबर शांत भी नहीं हुई थी, कि ऐसा ही एक मामाला समने आया है, यूपी के बंदायू जिले से, जहां निकाह से पहले मंगेतर ने लड़की से ऐसी मांग रखी कि, लड़की की सारी खुशी गम में बदल गई। लड़की अपने होने वाले मंगेतर की बातों से इतना दुखी हुई कि उसने खुदकुशी कर ली।
आपको बता दें कि घटना बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरी जंगल की है। मृतका शमां से उसके उसके होने वाले शौहर ने दहेज में बाइक और अन्य सामान की डिमांड की। मंगेतर ने अपने होने वाली बेगम से कहा कि जब तक उसकी शर्त पूरी नहीं हो जाती वह उससे निकाह नहीं करेगा। जिसके बाद मामला ग्राम पंचायत की चौखट पर पहुंचा। जहां सभी के सामने युवक ने डिमांड पूरी नहीं होने पर शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
मंगेतर के शादी करने से इनकार करने पर लड़की दुखी हो गई। उसने घर में फंदे से लटक जान दे दी। जिसके बाद पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी अभी फरार चल रहा है।
वहीं मृतका की मां मरियम ने बताया कि उसने अपनी 22 साल की बेटी शमां का रिश्ता दो महीने पहले गांव में ही अतीक के बेटे शकील से तय हुई थी। दोनों की मंगनी हो चुकी थी, वह खुशी-खुशी अपनी बेटी के निकाह की तैयारी कर रही थी। अचानक निकाह के चार दिन पहले अतीक आया और दहेज में बाइक और अन्य सामान की डिमांड करने लगा। इस दौरान उसने कहा कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की तो वह यह निकाह नहीं करेगा। मृतका की मां मरियम ने आगे बताया कि रिश्ता करते वक्त दहेज की कोई बात नहीं हुई थी।