1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. आपत्तिजनक टिप्पणी से बैकफुट पर मालदीव सरकार, अपने तीन मंत्रियों को किया सस्पेंड

आपत्तिजनक टिप्पणी से बैकफुट पर मालदीव सरकार, अपने तीन मंत्रियों को किया सस्पेंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्यद्वीप दौरे के बाद अपने अनुभव एक्स पर साझा किए तो पीएम मोदी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस पोस्ट पर कई यूजर ने लक्षद्वीप को मालदीप का वैकल्पिक पर्यटन स्थल बता डाला। जिसके बाद से मालदीव सरकार के नेताओं की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणियां आई। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया और सोशल मीडिया पर दोनों देशों के लोगों में टकराव बढ़ने लगा।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप दौरे के बाद अपने अनुभव एक्स पर साझा किए तो पीएम मोदी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस पोस्ट पर कई यूजर ने लक्षद्वीप को मालदीप का वैकल्पिक पर्यटन स्थल बता डाला। जिसके बाद से मालदीव सरकार के नेताओं की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणियां आई। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया और सोशल मीडिया पर दोनों देशों के लोगों में टकराव बढ़ने लगा। लक्षद्वीप में पर्यटन के मुद्दे पर भारत और मालदीव के बीच टकराव के बाद अब मालदीव ने अपने उन मंत्रियों पर कार्रवाई की है, जिन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप यात्रा के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों ही देशों के लोगों में टकराव में तेजी मालदीव के मंत्री अब्दुल्ला महज़ूम माजिद के एक्स पर किए गए पोस्ट के बाद आयी थी। हालांकि अब इस मामले में मालदीव की सरकार के तरफ से बयान जारी कर सफाई दी गयी है। मालदीव सरकार ने कहा है कि मंत्री द्वारा की गयी टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी है। मालदीव सरकार ने कहा कि इस तरह की भाषा सरकार की नहीं हो सकती है। विदेशी नेताओं के खिलाफ टिप्पणियां मंत्री की खुद की टिप्पणी है। बताया जा रहा है कि मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

जाहिद रमीज की टिप्पणी से पैदा हुआ विवाद

दरअसल पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था कि ‘‘जो लोग रोमांचकारी अनुभव लेना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी सूची में जरूर होना चाहिए। मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की। यह कितना उत्साहजनक अनुभव था!  लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से होने पर नाराज मालदीव की सत्तारूढ़ पार्टी प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव के नेता जाहिद रमीज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि अच्छा कदम है। हालांकि, हमसे कॉम्पिटीशन करने का विचार भ्रामक है। वो हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सर्विस कैसे प्रदान कर सकते हैं? वो इतने साफ कैसे हो सकते हैं।

आपत्तिनजक टिप्पणी का भारत में कड़ा विरोध

मालदीव के मंत्री के बयान पर भारत में इसका कड़ा विरोध देखने को मिला था। कई बड़ी हस्तियों समेत फिल्म स्टार और क्रिकेटरों ने ट्वीट कर बयान की निंदा की थी। फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा है कि मालदीव की प्रमुख हस्तियों द्वारा भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां की गईं है। आश्चर्य है कि वो ऐसा उस देश के लिए कर रहे हैं जो उन्हें सबसे अधिक संख्या में पर्यटक भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन हमें ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम भारतीय द्वीपों को खोजे और अपने देश के पर्यटन को बढ़ावा दें।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति का मंत्री के बयान पर ऐतराज

वहीं मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी इस मामले में बयान दिया है। मोहम्मद नशीद ने खासतौर से मालदीव की युवा सशक्तिकरण और सूचना और मंत्री मरियम शिउना के बयान से एतराज जताया है। मोहम्मद नशीद ने अपने ट्वीट में लिखा, मालदीव सरकार की एक प्रतिनिधि मरियम शिउना कितनी भयावह भाषा बोल रही हैं। वो भी एक ऐसे प्रमुख सहयोगी देश के नेता के लिए, जिससे संबंध मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। मुइज्जू सरकार को इन टिप्पणियों से खुद को दूर रखना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...