1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Delhi Election 2025: क्या दिल्ली में नहीं रहने वालों के वोट बना रही AAP? भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

Delhi Election 2025: क्या दिल्ली में नहीं रहने वालों के वोट बना रही AAP? भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ऐसे लोगों के वोट बनवा रही है, जो दिल्ली में नहीं रहते।

By: Rekha 
Updated:

भाजपा का दावा

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “हमें पक्की जानकारी है कि कुछ विधानसभाओं में AAP के कार्यकर्ता अपने घरों में ऐसे लोगों के वोट बनवा रहे हैं, जो दिल्ली में नहीं रहते। ये लोग चुनाव के दिन वोट डालने अचानक पहुंचेंगे”। भाजपा ने चुनाव आयोग से इस मामले में समय मांगा है और जल्द ही शिकायत दर्ज कराने का ऐलान किया है।

AAP का पलटवार

दूसरी ओर, AAP ने भाजपा पर मतदाताओं को खरीदने का आरोप लगाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि भाजपा नेताओं को मतदाताओं को बांटने के लिए ऊपर से 10-10 हजार रुपये दिए गए थे। आरोप यह भी लगाया गया कि भाजपा नेताओं ने इसमें से 9-9 हजार रुपये अपनी जेब में रख लिए और मतदाताओं को केवल 1,000 या 1,100 रुपये ही दिए।

चुनावी माहौल गरमाया

दिल्ली चुनाव 2025 को लेकर भाजपा और आप के बीच जुबानी जंग तेज़ हो गई है। एक तरफ भाजपा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा उठा रही है, तो दूसरी तरफ AAP भाजपा पर भ्रष्टाचार और वोट खरीदने का आरोप लगा रही है।

क्या कहता है चुनाव आयोग?

अब देखना होगा कि भाजपा के आरोपों और आप के पलटवार पर चुनाव आयोग क्या रुख अपनाता है। दिल्ली की राजनीति में यह मुद्दा कितना असर डालता है, यह चुनाव के नतीजों से स्पष्ट होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...