1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Delhi: ‘AAP छोड़ो, 15 करोड़ पाओ’ – केजरीवाल का BJP पर आरोप, BJP ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Delhi: ‘AAP छोड़ो, 15 करोड़ पाओ’ – केजरीवाल का BJP पर आरोप, BJP ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। AAP ने BJP पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी दावा किया कि BJP, AAP उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

By: Rekha 
Updated:

केजरीवाल का दावा – ‘BJP ने हमारे विधायकों को दिया 15 करोड़ का ऑफर’

केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी हमारे उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्हें 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। अगर हम ये आरोप वापस नहीं लेते, तो बीजेपी ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।”

BJP का पलटवार: AAP नेताओं पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी दावा किया कि BJP, AAP उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश कर रही है, कि भाजपा उनके सात विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश कर रही है। इस पर BJP बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी हार को लेकर आप की हताशा का यह संकेत है। सचदेवा ने एक बयान में कहा, अगर संजय सिंह, केजरीवाल अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

BJP का कहना है कि AAP जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर चुनावी माहौल को प्रभावित करना चाहती है। अब देखना होगा कि इस राजनीतिक तकरार का चुनावी नतीजों पर क्या असर पड़ता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...