बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी मेहनत से आज डांसिंग दिवा का टैग हासिल कर लिया है। शाहरुख खान के साथ मलाइका ने छैंया छैंया में जो धमाल मचाया था, वो आज भी लोगों को बखूबी याद है लेकिन अपने टैलेंट के बलपर मलाइका अरोड़ा इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं कि वह आज लोगों को जज भी करती हैं, यहां तक पहुंचना भी उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है।
इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया, उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब मैं ऑडीशन के लिए जाती थीं और मेरी मां मेरे साथ रहती थीं, जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं तो कई रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा। लेकिन इससे मुझे निराशा नहीं हुई मैंने कभी हार नहीं मानी और कोशिश करती रही। मैं तब 17 साल की थी, जब मैंने अपनी मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और तब से लेकर दूसरी चीज मेरे लिए प्रेरणा बनीं और आज मैं एक शो में जज के पद पर हूं।
उन्होंने आगे कहा, ये आसान नहीं था मैं जब 15-16 साल की थी, तब मुझे पता नहीं था कि मुझे करना क्या है और आज कल के बच्चे जो ऑडिशन में आते हैं वे कितने स्पष्ट हैं कि उन्हें करना क्या है। मलाइका, टेरेंस और गीता कपूर के साथ एक रियलिटी डांस शो में जज की भूमिका में नजर आएंगी।
बता दे कि, मलाइका अरोड़ा 20 साल पहले टेरेंस लुइस की स्टूडेंट भी रह चुकी हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। उन्होंने अपनी इस रिलेशनशिप को आम तौर पर स्वीकार कर लिया है लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की है। मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर वह और अर्जुन कपूर से शादी करती हैं तो वह इस बारे में लोगों को बताने से बिल्कुल नहीं कतराएंगी।