1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS अफसरों का तबादला, आगरा SP सिटी बनाये गये विकास कुमार

UP में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS अफसरों का तबादला, आगरा SP सिटी बनाये गये विकास कुमार

योगी सरकार सूबे में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की है। इस फेरबदल में 10 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS अफसरों का तबादला, आगरा SP सिटी बनाये गये विकास कुमार

रिपोर्ट: मनीष जैन/ सत्यम दुबे

आगरा: योगी सरकार सूबे में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की है। फेरबदल में 10 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया। 9 DIG वहीं एक SP का तबादला किया गया। IPS चंद्रप्रकाश को लखनऊ यूपी का UPSSF का DIG बनाया गया है। इसी कड़ी में आनंद प्रकाश तिवारी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। उपेंद्र अग्रवाल लखनऊ पुलिस मुख्यालय के DIG बनाए गए हैं।

आपको बता दें कि धर्मेंद्र सिंह को लखनऊ रेलवे का DIG बनाया गया है। जे रविंदर गौड़ गोरखपुर के DIG बनाए गए हैं। डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह सहारनपुर रेंज, आरके भारद्वाज मिर्जापुर रेंज, अखिलेश कुमार आजमगढ़ रेंज के DIG बनाए गए हैं। वहीं सुभाषचंद्र दुबे वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त और साल 2017 बैच के IPS अधिराकी विकास कुमार आगरा एसपी सिटी बनाए गए हैं।

सूत्रों की मानें तो जल्द ही ADG, IG और जिला पुलिस कमिश्नरों का भी तबादला किया जा सकता है। जिन 10 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है, उनमें 9 DIG रैंक के हैं। वहीं एक अफसर एसपी सिटी रैंक का है।

सूबे की पुलिस का कमान मुकुल गोयल को मिलने के बाद ऐसा पहली बार है, जब बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। ऐसे में जब त्योहारों का सीजन है, इस दौरान अफसरों का तबादला इतने बड़े पैमाने पर काफी अहम माना जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...