1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी: 10 नए कोरोना मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्‍या 68 हुई

मैनपुरी: 10 नए कोरोना मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्‍या 68 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैनपुरी: 10 नए कोरोना मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्‍या 68 हुई

दिल्ली से आए प्रवासियों ने एक बार फिर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटे में रिकार्ड इजाफा किया है। भोगांव के गांव रकरा में एक परिवार के तीन सदस्यों सहित शुक्रवार को जिले में 10 नए केस सामने आए। कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की पुष्टि होने के बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्‍या 68 हो चुकी है। जिनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।  

भोगांव के गांव रकरा निवासी दिल्ली से आई महिला, उसके बेटे व बेटी की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आ गई। भोगांव कस्बे के मुहल्ला मिर्धा में दिल्ली से आए युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। औंछा क्षेत्र के गांव पड़रिया में दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले युवक व बेवर क्षेत्र के गांव बागपुर में पॉजिटिव हुई नेत्रहीन किशोरी की मां, मैनपुरी के राजा का बाग की पॉजिटिव महिला की पुत्री में भी शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...