1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में कोरोना संक्रमण का संकट, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 172

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण का संकट, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 172

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण का संकट, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 172

 मैनपुरी में कोरोना संक्रमण रुक नहीं रहा है। बड़ी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 14 नए केस मिले, इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। जिले में 80 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, वहीं 86 का उपचार चल रहा है। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को भोगांव के जमायतपुर में तीन, कुरारी कुर्रा में एक, जागीर के नगला बेबी रतनपुर में दो, भोगांव के महुआहार में एक,  करहल में एक, नगला सकरी में एक, सुल्तानगंज के किन्हावर में चार और बरनाहल के खैरानी में एक युवक कोरोना संक्रमित निकला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...